पति के उकसावे पर महिला ने दी जान, वीडियो में बच्चों की चीख-पुकार

भागलपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के काहलगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली चांदनी देवी (31) ने दिल्ली में अपने पति विद्यानंद राय के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि चांदनी देवी एक छोटे टेबल पर खड़ी होकर फंदा तैयार करती है। पास ही उसके मासूम बच्चों की रुलाई सुनाई देती है। बच्चे मां को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन पिता विद्यानंद उन्हें डांट देता है और खुद मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड करता रहता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वह पत्नी को रोकने की बजाय ताने मारता है और कहता है—“केवल फंदा ही बांधोगी या लटकोगी भी?”

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/next-generation-gst-reforms-pm-modi-calls-it-a-big-step-towards-self-reliant-india/

पति के लगातार उकसावे और अपमानजनक रवैये से आहत चांदनी देवी कुछ देर उसके चेहरे को देखती रही। उसकी आंखों से आंसू बहते रहे, लेकिन निराशा और मानसिक दबाव के आगे वह टूट गई। आखिरकार उसने फंदे से लटककर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली।

घटना के समय बच्चे जोर-जोर से रो रहे थे और मां को बचाने की गुहार लगा रहे थे। लेकिन उनके पिता ने उन्हें चुप कराया और वीडियो बनाता रहा। इस हृदयविदारक दृश्य को जिसने भी देखा, वह भावुक और आक्रोशित हो उठा।

जानकारी के अनुसार, चांदनी देवी मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले की निवासी थी। शादी के बाद वह पति के साथ दिल्ली में रहती थी। परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और पति की भूमिका को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

यह घटना न केवल पारिवारिक कलह की भयावह तस्वीर पेश करती है, बल्कि समाज के लिए गहरी चेतावनी भी है कि मानसिक प्रताड़ना और उपेक्षा किस हद तक किसी को मौत की ओर धकेल सकती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

2 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

2 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

2 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

3 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

3 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago