आकाशीय बिजली से बचाव के उपायों की जानकारी दें, जीवन बचाएँ – एडीएम वैभव मिश्रा

दामिनी ऐप डाउनलोड कर पाएं वज्रपात की पूर्व चेतावनी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।
अपर जिलाधिकारी वैभव कुमार मिश्रा ने जनपदवासियों से आह्वान किया है कि आकाशीय बिजली (वज्रपात) के खतरे को हल्के में न लें, क्योंकि जागरूकता की कमी के कारण अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम समय रहते सही जानकारी साझा करें, तो कई जीवन बचाए जा सकते हैं।

जागरूकता ही सुरक्षा
एडीएम ने लोगों से अपील की कि वे अपने घर-परिवार, पड़ोसी, रिश्तेदारों को वज्रपात से बचाव के उपायों की जानकारी दें। उन्होंने इसे हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बताया।


वज्रपात से बचने के प्रमुख उपाय

बादलों की तेज गरज और बार-बार गड़गड़ाहट गंभीर खतरे का संकेत होती है।

यदि शरीर के बाल खड़े हो जाएं या त्वचा पर झुरझुरी हो तो समझ लें कि आपके आस-पास बिजली गिर सकती है।

कंक्रीट की दीवार या फर्श का सहारा न लें, इनसे करंट प्रवाहित हो सकता है।

बिजली चमकने पर पेड़, बिजली के खंभे और मोबाइल टावर के नीचे जाने से बचें।

फ्रिज, टीवी, कंप्यूटर आदि जैसे बिजली से चलने वाले उपकरणों को विद्युत स्रोत से हटा दें और मोबाइल का उपयोग बंद कर दें।

साइकिल, बाइक, ट्रक, नाव, नदी-तालाब या किसी खुले स्थान से तुरंत हट जाएं।

बिजली चमकने के समय एक जगह भीड़ न लगाएं — एक-दूसरे से कम से कम 15 फीट की दूरी रखें।

अगर कहीं छिपने का समय न हो, तो कान ढककर, एड़ियों को जोड़कर उकड़ू बैठ जाएं।

मकान या मजबूत छत वाले स्थान की ओर जल्दी बढ़ें।

वज्रपात से घायल व्यक्ति को छूना पूरी तरह सुरक्षित है — तुरंत चिकित्सा सुविधा दिलाएं।

Editor CP pandey

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

4 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

4 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

4 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

4 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

4 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

5 hours ago