Categories: Uncategorized

आतंकी हमले के खिलाफ गूंजा विरोध, शोकसभा में दी गई श्रद्धांजलि

उतरौला/बलरामपुर,(राष्ट्र की परम्परा)
जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हाल ही में हुए आतंकी हमले में सैलानियों की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हृदयविदारक घटना पर नगर में शोक और आक्रोश का माहौल है। इसी क्रम में आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला की ओर से एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हमारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और हमले की कड़ी निंदा की गई।
नगर पालिका परिषद परिसर में आयोजित इस शोकसभा की अध्यक्षता अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्ता ने की। उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद और अमानवीय करार देते हुए कहा, “निर्दोष सैलानियों पर हमला कायरतापूर्ण कृत्य है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पूरे देश को एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश देना होगा।”
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आतंकवाद के प्रति और अधिक कठोर रुख अपनाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई न जा सकें।
सभा में नगर पालिका के कर्मचारियों, पार्षदों, समाजसेवियों और नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। उपस्थित जनों ने इस बात पर एकमत सहमति जताई कि आतंकवाद के विरुद्ध समस्त देशवासियों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।
शोकसभा के दौरान पालिका परिषद द्वारा केंद्र और राज्य सरकार से यह मांग भी की गई कि शहीद श्रद्धालुओं के परिजनों को यथासंभव आर्थिक और सामाजिक सहायता प्रदान की जाए तथा दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका ईओ, सभासदगण, कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि, नगर के गणमान्य नागरिक और समाजसेवी उपस्थित रहे।
शोकसभा के अंत में श्रद्धांजलि स्वरूप कैंडल मार्च निकालने का भी निर्णय लिया गया, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः पालिका कार्यालय पर समाप्त होगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

2 hours ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

3 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

3 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

3 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

3 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

6 hours ago