गर्मी में पशु पक्षियों की सुरक्षा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। गर्मी बढ़ते ही पेयजल संकट एक बहुत बड़ी समस्या बनकर सामने आ रहा है जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है पानी की समस्या से सभी परेशान दिखाई पड़ रहे हैं हर साल पानी कम होता जा रहा है जिससे कई लोग सब्जी उगाना तथा पशुओं को पालना बंद कर दिए हैं गर्मी में पानी को अमृत के समान माना गया है मनुष्य को प्यास लगे तो कहीं भी पी लेता है लेकिन बेजुबान पशु पक्षी को प्यास लगे तो वह क्या करें तालाब पोखर सब सूख गए हैं जब पशु पक्षी को प्यास लगती है तो वह पानी की तलाश में निकल पड़ते हैं कुछ इंसान इस बात को समझते हैं और वह घर के सामने किसी बर्तन में उनके लिए पानी भर कर रख देते हैं ताकि बेजुबान जानवरों को प्यास से भटकना न पड़े हम सभी का थोड़ा प्रयास पक्षियों की प्यास बुझा कर उनके जीवन को बचाने में मदद कर सकता है इसके लिए जरूरी है कि हमें पशु पक्षियों का भी ख्याल रखना चाहिए क्योंकि यह लोग हम पर आश्रित हैं गर्मी में अपने घरों में या छतों पर पक्षियों के लिए पानी किसी बर्तन में अवश्य रखें और हो सके तो पेड़ पौधों को अवश्य लगाएं जिससे पक्षियों को छाया भी मिल सके जिसके आसपास वह विश्राम कर सके जानवर हमारे समाज का अहम हिस्सा होते हैं पर्यावरण को संतुलित करने में पशु पक्षियों की अहम भूमिका होती है हम इंसान जब पशु पक्षियों से प्रेम करते हैं तो वह भी बदले में हमारी सुरक्षा करते हैं पर्यावरण संतुलन में पेड़ पौधों के साथ-साथ जानवरों की भी अहम भूमिका होती है मनुष्य पशु पक्षियों से प्रेम करता रहा है पशु पक्षियों को बचाने के लिए उन्हें जीवित रखने के लिए पानी भरकर छत के ऊपर रख दें और खेतों को खत्म करके बहु- मंजिला इमारत बना रहे हैं बढ़ते तापमान और पेड़ पौधों की संख्या कम होने से पक्षी विलुप्त होते जा रहे हैं गर्मी से बचने के लिए इंसान को पानी और वायु की जरूरत है उसी प्रकार गर्मी में पशु पक्षियों को भी पानी की आवश्यकता होती है जहां इन्हें पानी और दाना दिखता है वहां खुद ब खुद चले जाते हैं पक्षियों को पानी कभी भी प्लास्टिक के बर्तन में नहीं रखना चाहिए क्योंकि प्लास्टिक के बर्तन में पानी गर्म हो जाता है ध्यान रहे पानी मिट्टी के बर्तन में ही रखें जिससे जल की शीतलता बनी रहे हम सभी को संकल्प करना होगा कि हम पशु पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था अवश्य करेंगे ताकि पक्षियों की चहचहाहट से वातावरण गुंजायमान होता रहे।

सीमा त्रिपाठी
(शिक्षिका साहित्यकार लेखिका)

Karan Pandey

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

7 minutes ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

19 minutes ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

29 minutes ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

3 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

3 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

4 hours ago