देश की एकता और अखंडता की रक्षा कांग्रेस की विचारधारा – मंसूरी

कांग्रेसियों ने मनाया 138वां स्थापना दिवस

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर कांग्रेसियों ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 138 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। पार्टी की स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने पी सी सी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया तथा एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। यहां गोष्ठी को संबोधित हुए जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव भोला तिवारी ने कहा कि 28 दिसम्बर सन् 1885 को कांग्रेस की स्थापना हुई थी।तब कांग्रेसियों ने देश को अंग्रेजी हुकूमत से निजात दिलाने के लिए कुर्बानियां दीं तथा आजादी के बाद देश को गरीबी से मुक्त कर समृद्धिशाली बनाया।आज भी कांग्रेस देश को मजबूत लोकतंत्र देने के लिए कृतसंकल्प है। इसी क्रम में मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा में देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए, सामाजिक समरसता को कायम रखते हुए देश को विकसित बनाने की है। इसके लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता समाज में कार्य कर रहा है। कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रखर पैरोकार हैं। यहां मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,नगर अध्यक्ष मनोज राव, जिला सचिव संतोष तिवारी, विजय कुमार गुप्त नेता, राधा रमण पाण्डेय,ब्यास दुबे, नरेश चंद, जितेन्द्र जायसवाल,रवि प्रकाश तिवारी, पूर्व प्रधान राजेन्द्र यादव, अजय पाठक,गुलाब पटेल, इमरान मलिक, इसराइल अली आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

5 मार्च का इतिहास: ब्रह्मोस से ऑस्कर तक की ऐतिहासिक गाथा

5 मार्च का इतिहास: विश्व और भारत की महत्वपूर्ण घटनाएँ 5 मार्च का इतिहास –…

47 minutes ago

05 मार्च 2026 का पंचांग: जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का सही समय

पंचांग 05 मार्च 2026: गुरुवार का विस्तृत पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि🗓 आज…

1 hour ago

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

11 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

11 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

11 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

14 hours ago