संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत कलेक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में वृहद ऋण वितरण कैम्प आयोजित किया गया। शिविर में 18 लाभार्थियों को 75.50 लाख रुपये के डेमो चेक वितरित किए गए, जबकि कुल 55 लाभार्थियों को 192.50 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण चार वर्षों के लिए उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें। साथ ही लाभार्थियों को अपने उद्यम को पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ संचालित करने के लिए प्रेरित किया गया।
उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा ने बैंक समन्वयकों से लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने का अनुरोध किया। सहायक आयुक्त उद्योग जितेन्द्र कुमार गौतम ने योजना की उपयोगिता बताते हुए युवाओं को उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, खलीलाबाद में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।
शिविर में विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों एवं शाखा प्रबंधकों ने भाग लिया और लाभार्थियों को ऋण वितरित किया। साथ ही मौके पर पंजीकरण और समस्याओं के समाधान की भी व्यवस्था की गई।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बाराबंकी से…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है। ईद आने वाली है। नमाज,…
सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी की सख्ती—रैंकिंग न सुधरी तो वेतन बाधित करने की चेतावनी गोरखपुर(राष्ट्र की…
पुत्र व पुत्रवधू को मजदूरी भुगतान, निजी फर्म से खरीद दिखाकर निकासी को किया स्वीकार…