विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के दौरान योजनाओं का हुआ प्रचार प्रसार

ग्राम सभा चौगोंई विलासपुर, सिसैया, रामनगर गुलरिहा में शिविर का हुआ आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से आमजन में जागरुकता बढ़ाये जाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम अन्तर्गत विकास खण्ड नवाबगंज के ग्राम पंचायत चौगोंई विलासपुर व ग्राम पंचायत रामनगर गुलरिहा ग्राम पंचायत सिसैया में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम द्वारा ग्रामीणों को योजना से लाभान्वित के लिए इंस्टॉल लगाकर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे भाजपा के जिला कार्य समिति के बेचेलाल जयसवाल व मण्डल अध्यक्ष बलवन्त सिंह कार्यक्रम का शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
आयोजन में ग्राम प्रधान नन्काऊ प्रसाद मौर्य प्रधान प्रतिनिधि शशि भूषण वर्मा , ग्राम प्रधान नागेन्द्र वर्मा ग्राम विकास अधिकारी हरिओम मिश्रा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, आयोजन शिविर में राज्स्व विभाग से लेखपाल लल्लू राम खतौनी वितरण किया गया और कृषि विभाग के मनीष त्यागी सहायक विकास अधिकारी राजकुमार, कमलेश कुमार आर्य द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पांच क़िस्त प्राप्त लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा कृषि सम्बन्धी जानकारी दी।
आयोजन शिविर में समुदाय स्वास्थ्य केन्द्र चर्दा से डॉ शाहिना किश्वर, प्रवीन कुमार,सुनीता चौधरी ने निशुल्क दवा वितरण किया और प्रधानमंत्री जन औषधि के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया एवं मुदस्सिर अहमद द्वारा आयुष्मान कार्ड का पंजीकरण व 58 आयुष्मान कार्ड वितरण भी किया गया ,शिविर के दौरान आर्यावर्त बैंक से मोहम्मद जावेद खान ,सौरभ सिंह एफ एल सी द्वारा जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम मुद्रा लोन एवं अन्य वित्तीय समावेशन योजनाओं से लाभार्थियों को अवगत कराया व बाल विकास परियोजना के अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीलम शर्मा, प्रेमा वती रामलाली शर्मा द्वारा गोद भराई का कार्यक्रम किया गया।
मुफ्त उज्जवल गैस कनेक्शन एच एस ए इंडियन सर्विस के तरफ़ से शिवम कुमार ने केवाईसी, सब्सीडी और नया आवेदन के लिए लोगों को जानकारी उपलब्ध कराया ,खाद्य रसद विभाग के आपूर्ति निरीक्षक विमल कुमार गुप्ता ने राशनकार्ड धारकों को प्रधानमंत्री उज्जवल योजना से अवगत कराया मण्डल कोषाध्यक्ष भाजपा से हर्षित कुमार सिंह उपस्थित सभी ग्रामीणों को भारत सरकार द्वारा योजनाओं के बारे में जानकारी दी वहीं सम्बोधन के दौरान राधेश्याम गुप्ता ने भारत संकल्प की शपथ दिलायी तथा संजय गुप्ता ने सभी ग्रामीणो को विष मुक्त खेती नशा मुक्त समाज पर संदेश दिया कार्यक्रम के अन्त में रामचन्द्र चौधरी सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

निपुण भारत व पोषण योजनाओं की समीक्षा में सख्त दिखे डीएम, लापरवाही पर जताई नाराजगी

कायाकल्प कार्यों में देरी पर फटकार, कुपोषण दूर करने को मिशन मोड में काम के…

2 hours ago

जिला कारागार में बच्चों के संरक्षण पर फोकस, ‘सुरक्षित बचपन योजना’ के तहत निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिला कारागार में ‘सुरक्षित बचपन योजना’ के अंतर्गत गठित संयुक्त निगरानी…

2 hours ago

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को मिला आपदा और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन और चिकित्सा संबंधी…

2 hours ago

झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे जनपद…

3 hours ago

अज्ञात नंबर से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, कार्रवाई न होने पर प्रोफेसर ने एसएसपी से लगाई गुहार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर…

3 hours ago

लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

3 hours ago