हस्तशिल्प को प्रोत्साहन: 50 जरी कारीगरों को टूलकिट्स व सिलाई मशीनों का वितरण

ब्लॉक प्रमुख प्रमिला देवी ने वितरित किए टूलकिट्स

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वर्तमान मशीनी युग में पारंपरिक हस्तकला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को खलीलाबाद के एक होटल में उन्नत टूलकिट्स वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एनएचडीपी योजना के तहत संतकबीर मानव विकास सेवा संस्थान, मगहर द्वारा संचालित किया गया।
कार्यक्रम में 50 अनुसूचित जाति के जरी एम्ब्रायडरी शिल्पियों को सिलाई मशीन, कैंची, फ्रेम, निडिल सहित अन्य आवश्यक उपकरण वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि खलीलाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रमिला देवी ने कहा कि “सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आज महिलाओं को हुनर के साथ-साथ रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। हस्तशिल्प की परंपरा को जीवित रखने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में यह एक सकारात्मक प्रयास है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण व संसाधन उपलब्ध कराकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जा रहा है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का माध्यम बनेगा।
विशिष्ट अतिथि विनय कुमार सिंह (एचपीओ, हस्तशिल्प सेवा केंद्र, वाराणसी) ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक पहचान में हस्तशिल्प की भूमिका सदियों से अहम रही है और यह कार्यक्रम शिल्पियों को वाणिज्यिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने शिल्पियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
संस्था की अध्यक्ष ज़ोहरा खातून ने शिल्पियों को आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद निर्माण के लिए प्रेरित किया और उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विनय मिश्र, डॉ. रियाज़ अहमद, औरंज़ेब, सृष्टि त्रिपाठी सहित कई गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, डीएम ने एक दिन बढ़ाई सरस मेले की अवधि

22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…

2 hours ago

जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…

2 hours ago

खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…

2 hours ago

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एमपी इंटर कॉलेज से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…

2 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

2 hours ago

देवरिया में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

2 hours ago