आवास घोटाले की शिकायत पर जांच करने पहुंची परियोजना निदेशक रिचा सिंह

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
तरवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बहलोलपुर दक्षिणी में उसी गांव के शिकायतकर्ता बृजराज यादव ने अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए हुए थे की थी कि, हमारे ग्राम सभा में प्रधान सचिव की मिली भगत से कुछ आपात्रों व पात्रों को आवास दिया गया है जो मानक के अनुरूप नहीं बनाया गया है। इस संबंध में आजमगढ़ जिले से परियोजना निदेशक रिचा सिंह टीम गठित कर जांच के लिए पहुंची, और 15 आवासों की जांच की, जिसमे ज्यादातर आवास बने थे लेकिन उसके ऊपर करकट लगे हुए थे किंतु चुना सफाई नहीं हुई थी। रिचा सिंह ने आवास धारकों को चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के अंदर लिंटर प्लस्टर चुना नहीं करवाया गया तो उनसे 18% ब्याज के साथ रिकवरी करवाई जाएगी, प्रश्न तो यह उठता है की चालीस हजार नींव के लिए सत्तर हजार छत दीवाल के लिए दस हजार पलस्तर चुना के लिए पैसा दिया जाता है तो आवास का पलस्तर और चुना क्यों नहीं हुआ पूरा पैसा पेमेंट कर दिया गया है। शिकायतकर्ता का कहना था कि हमने 62 आवास की जांच के लिए प्रार्थना पत्र दिए थे जिसमें 15 की जांच हुई, इस संबंध में परियोजना निर्देशकअधिकारी रिचा सिंह से मीडिया के लोग बात करने पहुंचे तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया। वही इस संबंध में प्रधान से भी पूछा गया कि आप जांच के संबंध में कुछ कहना चाहते है तो प्रधान ने कहा हमें कुछ नहीं कहना है। प्रश्न तो यह उठता है कि जांच करने पहुंचे अधिकारी सच्चाई को बताने में कतराने क्यों लगी यह संशय का विषय बना हुआ है l

rkpnews@desk

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

4 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

5 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

5 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

5 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

5 hours ago