Categories: Uncategorized

जनपद में विभिन्न जगहों पर आपातकाल को लेकर आयोजित किए गए कार्यक्रम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में जगह–जगह 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को लेकर जनपद में विभिन्न कार्यालयों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में आपातकाल में की गई त्रासदियों ,विपत्तियों को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपातकाल और लोकतंत्र पर इसके दुष्प्रभावों को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र के लिए आपातकाल एक आपदा की तरह था। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मतदान जैसे मौलिक और अहम अधिकार लोकतंत्र की आत्मा होते हैं, लेकिन आपतकाल में ये अधिकार छीन लिए गए थे। एक नागरिक के रूप में हमे सतर्क और जागरूक होने की आवश्यकता है, ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों को सुरक्षित रखा जा सके। एक जागरूक नागरिक ही लोकतंत्र की रक्षा कर सकता है और आपातकाल जैसी घटना को होने से रोक सकता है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आपातकाल जैसी घटनाएं किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए शुभ घटना नहीं है। प्रजातंत्र लोक के मत और इच्छा से चलता है, लेकिन आपतकाल निर्णय लोकमत और लोकइच्छा के आ गला घोंटने का कार्य करता है। एक सजग नागरिक के रूप में ऐसे किसी प्रयास का विरोध हमारी जिम्मेदारी है।
इससे पूर्व जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों और आमजन द्वारा इस अवसर पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इसके अलावा हस्ताक्षर पट्ट पर लोगों ने अपना–अपना संदेश लिखकर हस्ताक्षर भी किया।
इसके अलावा जनपद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालयों में गोष्ठी, भाषण, चित्रकला सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस दौरान गोष्ठी में जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, एआर सहकारिता सुनील गुप्ता, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

23 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago