Categories: Uncategorized

संदिग्ध परिस्थितियों में फन्दे से लटकता मिला महिला का शव जाँच में जुटी पुलिस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के चंदेला कला गांव के मजरा तेलिनपुरवा गांव निवासी सोनी पत्नी मिथलेश कुमार लोधी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है कि महिला ने मंगलवार को घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। काफी देर बाद जब परिजनों ने दरवाजा नहीं खुला देखा तो शक हुआ और उन्होंने जबरन दरवाजा खोला, तो महिला को फंदे पर लटका पाया। लड़की के पिता ने घटना की सूचना नानपारा पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल नानपारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर है। कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असल वजह सामने आ सकेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने छीनी मासूम की जिंदगी, खेलते समय 7 वर्षीय वंदना की दर्दनाक मौत

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)। खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में रविवार देर शाम एक दर्दनाक…

13 hours ago

आज का राशिफल: 6 जुलाई 2026, सोमवार चंद्रमा-शनि की युति, सौभाग्य योग और कल्पवृक्ष योग का विशेष संयोग

राष्ट्र की परम्परा | धर्म-ज्योतिष डेस्कआज 6 जुलाई 2026, सोमवार को प्रातः 9:57 बजे चंद्रमा…

1 day ago

“फ्यूनरल ऑफ द सेंचुरी?” 9 जुलाई 2026 को अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई पर टिकी दुनिया की नजरें

क्या यह विश्व इतिहास का सबसे बड़ा अंतिम संस्कार हो सकता है? गोंदिया - वैश्विक…

1 day ago

देवरिया कांग्रेस बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश, संगठन विस्तार पर विजय कुशवाहा का बड़ा संदेश

कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुशवाहा का देवरिया में भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुआ…

1 day ago

बरहज में बिजली संकट पर जनाक्रोश, 7 दिन का अल्टीमेटम; सुधार नहीं हुआ तो आमरण अनशन और तालाबंदी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से…

1 day ago