अमृत महोत्सव के तहत हुआ कार्यक्रम


सेवरही/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)19 अगस्त… स्थानीय विकास क्षेत्र के रामकरन पट्टी ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बनिया टोला मे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के तहत बच्चो की देश भक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियो ने उपस्थित सभी के मन मे जोश भर दिया। सर्वप्रथम ध्वजारोहण के पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कुमारी बिन्दू खुशी ने सरस्वती वन्दना व अंजली महिमा ने स्वागत गाया ।मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राजू कुशवाहा ने कहा कि यह वर्ष महत्वपूर्ण है। हम सभी आजादी के 75 वे वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव पूरे जोश खरोश से मना रहे है। आजादी पाने के लिए बहुत लोग शहीद हुए।

कितनी यातनाए सहे। हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर देश को आगे बढाना है। एआरपी संतोष शर्मा ने कहा कि बच्चे इस देश के भविष्य है। ग्रामीण अंचल मे इनकी प्रतिभाओ को मंच मिलना सराहनीय है।प्रधानाध्यापक पंकज कुमार गोंड ने कहा कि आजादी के इस अमृत काल मे विभाग ने निपुण भारत योजना के तहत कक्षा एक से तीन तक के बच्चो के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है जिसे पाने के लिए हम सभी कटिबद्ध है। कार्यक्रम को सत्येन्द्र कुशवाहा एसएमसी अध्यक्ष नन्हे शाह ने भी सम्बोधित किया।

कक्षा तीन की मंशा ने बहे पवन पुरवाई आवतली माई गाया। कक्षा पांच की अंजली बिन्दू शाह ने देश प्यारा है पर नृत्य प्रस्तुत किया। अजय शर्मा ने तीन रंग का झण्डा प्यारा गाया। कक्षा एक व दो के नन्हे बच्चो ने हास्य कविताओ देश भक्ति गीतो से सबको भाव विभोर कर दिया। उपस्थित अतिथियो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा बच्चो को उनकी प्रस्तुतियो के लिए पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर शिक्षक अंगपाल गोंड, मनोज कुमार, ईश्वर चन्द सिंह, सुरेन्द्र कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, धर्मेंद्र, मनोज प्रजापति, हीरा शर्मा, सुदामी देवी, कैलाशी देवी, रीता देवी, विशुनदेव शाह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सतीष तिवारी व संचालन आशुतोष उपाध्याय ने किया।

संवादाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

सात देशों के साथ सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, भारत में पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष ने उठाए सवाल

फोटो goo BIMSTEC की पहली गृह मंत्रियों की बैठक में अमित शाह का बड़ा संदेश,…

2 hours ago

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा गांधी मैदान, SIR के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र-युवा

पटना में Gen-Z प्रदर्शन से गरमाया माहौल! गांधी मैदान से JP गोलंबर तक पुलिस का…

2 hours ago

वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 कमियां; सुनवाई कब होगी?

Ai निर्मित राहुल गांधी की SIR याचिका को सुप्रीम कोर्ट में बड़ा झटका! 14 खामियां…

3 hours ago

जंतर-मंतर पर फिर पुलिस की कार्रवाई, CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में; प्रदर्शन को लेकर बढ़ा विवाद

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के…

3 hours ago