प्रो. दिव्या रानी सिंह को राज्यपाल ने किया सम्मानित

  • महिला दिवस पर राजभवन में आयोजित समारोह में शिक्षण में उत्कृष्ट कार्य हेतु किया गया सम्मानित
  • ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भी करती रहती है कार्य

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रो. दिव्या रानी सिंह को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महिला दिवस पर राजभवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें शिक्षण में उत्कृष्ट कार्य और ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनके कार्यों के लिए दिया गया।
प्रो. दिव्या रानी सिंह दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की महिला अध्ययन केन्द्र की निदेशक और गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष हैं। उन्हें सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं, लड़कियों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का जीवन स्तर बदलने के लिए सम्मानित किया गया।
प्रो. सिंह को उद्यमिता, स्वास्थ्य वकालत, कानूनी न्याय, लैंगिक समानता के क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए गए कार्यों को राजभवन ने सराहा। उन्होंने अपने छात्रों को महिला किसानों और उनके स्वास्थ्य संबंधी खतरों, किशोरों में एनीमिया, वित्तीय साक्षरता आदि पर पीएचडी करने के लिए प्रेरित किया है।
प्रो. सिंह की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि प्रो. दिव्या रानी सिंह ने सैकड़ों महिलाओं और लड़कियों के जीवन को बदल दिया है और उन्हें प्रेरणा और आत्मविश्वास से भर दिया है। गोरखपुर की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के प्रति उनके समर्पण ने उनमें अच्छे काम की एक अटूट भावना पैदा की है। कुलाधिपति द्वारा सम्मान विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

2 minutes ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

10 minutes ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

30 minutes ago

मिलनसार व सरल स्वभाव के धनी बाबू घनश्याम सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवरिया निवासी 65 वर्षीय बाबू घनश्याम…

1 hour ago

ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: डीएम का सख्त संदेश

महाष्टमी-रामनवमी पर प्रशासन सतर्क, पेट्रोल पंपों पर भीड़ से बचने की अपील महराजगंज (राष्ट्र की…

1 hour ago

विलंब पर सख्ती: पेंशन-देयकों के त्वरित भुगतान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की महत्वपूर्ण…

2 hours ago