विद्यार्थी परिषद द्वारा निकाली गई जनपद में शोभायात्रा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवरिया द्वारा जनपद में शोभा यात्रा निकाला गया। शोभा यात्रा सुभाष चौक से शुरू हो कर मालवीय रोड अंसारी रोड, कोतवाली रोड होते हुए रामलीला मैदान के सामने स्थित शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक पर जा कर समाप्त हुआ।
शोभा यात्रा के संयोजक के रूप में सविनय पाण्डेय उपस्थित रहे।
शोभा यात्रा में विभिन्न विद्यायल की छात्राओं द्वारा रूप सज्जा कर रानी लक्ष्मीबाई एवं अन्य वीरांगनाएं की रूप धारण कर शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाई।
शोभा यात्रा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सौम्य वत्स मिश्र ने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई जिनका विशेष योगदान है- उनमें रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी फौज से लड़ते हुए वीरगति पाई थी। एक नारी होकर, उन्होंने जिस साहस का परिचय दिया, वह अदभुत है और इसके कारण उनका नाम इतिहास में अमर है।
जिला सह संयोजक कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि झांसी की रानी महा लक्ष्मीबाई ने भारत और झांसी की आजादी के लिए बलिदान दिया था। लक्ष्मीबाई मदद के लिए ग्वालियर के तत्कालीन महाराज सिंधिया के पास गई थीं किंतु सिंधिया ने अंग्रेजों का साथ दिया और महारानी लक्ष्मी बाई से मिलने की बजाय वह आगरा चले गए थे। अंग्रेजों को लक्ष्मी बाई के बारे में सटीक सूचना मिल गई थी और उन्होंने लक्ष्मीबाई को घेरकर हमला कर दिया था। यदि गद्दारी नहीं की जाती तो लक्ष्मी बाई को उस समय बलिदान नहीं देना पड़ता। और तब इस देश की कहानी कुछ और होती।
उक्त अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अवनीश राय मानस, जिला सह संयोजक कुलदीप पाण्डेय , विभाग सह संयोजक गौरव राय,अभिषेक चतुर्वेदी, सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा , धीरज सिंह, अंबिकेश चौरसिया, शुभम पाण्डेय, स्नेहा श्रीवास्तव, रिया, संजना, अमृता, प्रिया, देविका, अंशिका, प्रियंका सिंह, सोनाली, आराध्या, सोनम समेत अनेक छात्र व छात्राओं की उपस्थिति रही।

rkpnews@somnath

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

1 hour ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

1 hour ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

2 hours ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

2 hours ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

3 hours ago