जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।शासन की मंशानुरूप आमजनमानस की शिकायतों एवं समस्याओं के प्रभावी ढंग से निस्तारण हेतु संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जनपद के तीनों तहसीलों में संपन्न हुआ।
तहसील बलरामपुर में जिलाधिकारी डाॅ0 महेन्द्र कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायतें सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष शिकायतों का निस्तारण स्वयं करें, इसकी निगरानी निरन्तर करते रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुनते हुये जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर किसी भी प्रकार की शिकायत लम्बित न रहे, शासन एवं जनपद स्तर पर निरंतर इसकी निगरानी की जा रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों का निस्तारण ससमय करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जमीनी विवाद, अवैध अतिक्रमण, नाली, चकमार्ग आदि मामलों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर विवाद का निस्तारण करें। सभी लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिया गया कि सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने दंेे। केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का समस्त अधिकारी पात्र लाभार्थियों को लाभ अवश्य दिलाएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी।
संपूर्ण समाधान दिवस बलरामपुर में कुल 47 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया, अन्य मामलों का स्थलीय सत्यापन कर निस्तारण किया जायेगा।
डी0आई0जी0 देवीपाटन मण्डल, गोण्डा उपेन्द्र कुमार अग्रवाल अचानक संपूर्ण समाधान दिवस में पहुॅचकर फरियादियों की शिकायतें सुनी तथा अधिकारियों को समयबद्ध, गम्भीरतापूर्वक शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि थानों में जो भी फरियादी प्रार्थना पत्र लेकर आये उसका निस्तारण ससमय कराएं जाएं, इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली न बरती जाए।
इस दौरान एसपी राजेश कुमार सक्सेना, अपर उप जिलाधिकारी ओम प्रकाश, प्रभारी सीएमओ डा0 एके0 सिंघल, डीआईओएस गोविन्दराम, बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, उप निदेशक कृषि डा0 प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी आर0पी0 राना, डी0सी0 मनरेगा सुबेदार सिंह, तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार प्रतिभा मौर्या, सीओ राधारमण सिंह व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
तहसील उतरौला में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योति गौतम एवं अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस 39 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 05 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर दिया गया, शेष शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी तीन दिवस के भीतर स्थलीय सत्यापन करते हुए निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर एसडीएम संतोष कुमार ओझा, सीओ उदयराज सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
तहसील तुलसीपुर संपूर्ण समाधान दिवस उप जिलाधिकारी मंगलेष दूबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान फरियादियों द्वारा 23 प्रार्थना पत्र दिये गये, जिसमें से मौके पर 04 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया, शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण संबंधित विभागों के अधिकारी स्थलीय सत्यापन करते हुए तीन दिवस के भीतर करना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान तहसीलदार प्रमेश कुमार, नायब तहसीलदार, सीओ कुॅवर प्रभात् सिंह व अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

4 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

4 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

4 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एनएसएस स्वयंसेवक कृष्णानन्द जायसवाल को किया सम्मानित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…

4 hours ago

18 जुलाई को प्रकाशित होगी अंतिम मतदेय स्थल सूची, राजनीतिक दलों के सुझावों पर हुई चर्चा

डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…

4 hours ago

अनाथ और निराश्रितों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन सख्त, हर मंगलवार चलेगा विशेष रेस्क्यू अभियान

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…

4 hours ago