गंभीरता और संवेदनशीलता से हो समस्याओं का निस्तारण : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे लोगों की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित निस्तारण कराएं। यह भी ध्यान दिया जाए किसी को भी परेशान न होना पड़े। जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। जिन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है तो उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। हर व्यक्ति की समस्या का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी रूप से उसकी संतुष्टि के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए। सीएम योगी ने ये निर्देश सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनने के दौरान दिए। मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान कुछ महिलाओं के साथ आए उनके बच्चों को आशीर्वाद व दुलार देने के साथ उन्होंने चॉकलेट गिफ्ट कर खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
हर बार की भांति इस जनता दर्शन में भी इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार वाले आवेदन भी आए। मुख्यमंत्री ने आवेदन पत्र देने वाले लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार इलाज में भरपूर मदद करने को तत्पर है। किसी के इलाज में धन की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि इलाज में आर्थिक सहायता संबंधी आवेदनों में इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराएं। इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण होते ही धनराशि आवंटित कर दी जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

10 minutes ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

13 minutes ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

23 minutes ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

31 minutes ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

40 minutes ago

ट्रक की टक्कर से सिपाही अर्जुन राम की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…

2 hours ago