ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की सुनी गई समस्याएं

मौके पर हुआ निदान

आज़मगढ़ ( राष्ट्र को परमपरा )
विकासखंड हरैया के ग्राम पंचायत रौनापार ग्राम चौपाल की बैठक पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान विजय कुमार की अध्यक्षता में हुई । रौनापार ग्राम सभा की आबादी 5000, मतदाता 2017 ,आवास लाभार्थी 24, शौचालय 500 लोगों का बनाया गया। नाली खंड़ंजा का कार्य पूर्ण कर लिया गया बताया गया। 400 लाभार्थी लोगों को वृद्धा विधवा विकलांग पेंशन दी जा रही है ।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ 700 लोगों को मिल रहा है, 700 राशन कार्ड धारक है। ग्राम प्रधान विजय कुमार ने कहा कि आर आर सी सेंटर का निर्माण चल रहा है, ओडीएफ का कार्य पूरा है । एडियो पंचायत राणा सिंह ने राशन व पेंशन से संबंधित महिलाओं का निराकरण मौके पर ही कराया। सचिव नवनीत कुमार ने बताया कि जीन लोगों का किसान सम्मान निधि आवास बकाया है, वह अपनी सूची तत्काल दे दें और उनका किसान सम्मन निधि व आवास को प्रगति पर लाया जाए और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाए ।रौनापार ग्राम पंचायत में ही रौनापार थाना है ।आयुर्वेद अस्पताल की भी सुविधा गांव में दी जा रही है। पात्र लाभार्थी व्यक्तियों को योजनाओं को लाभ दिया जा रहा है। गांव में पेट्रोल पंप से लेकर गैस एजेंसी तक की सुविधा उपलब्ध है। चौपाल में मुख्य रूप से पेंशन और किसान सम्मान निधि की बातो पर जोरों दिया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो भड़के ट्रंप: बोले- ‘डर के कारण डील नहीं कर रहा ईरान’, दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…

25 minutes ago

बिहार के नए CM पर अनंत सिंह का बड़ा बयान: निशांत कुमार को बताया सबसे योग्य

बिहार(राष्ट्र की परम्परा)। बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी चर्चाओं के बीच…

34 minutes ago

भारत के लिए खुला होर्मुज स्ट्रेट: ईरान ने दी जहाजों को सुरक्षित रास्ते की अनुमति, तेल संकट में बड़ी राहत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने भारत…

43 minutes ago

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

11 hours ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

13 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

14 hours ago