गरीबों के समक्ष सुरसा की तरह मुंह बाये खड़ी है समस्याएं

उतरौला(बलरामपुर) राष्ट्र की परम्परा)।मान्यवर काशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत उतरौला के मोहल्ला आर्य नगर में स्थित कालोनी में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है, दो मंजिला कॉलोनी में कुल 276 परिवारों के रहने की व्यवस्था है। मगर बसपा के बाद सपा व लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद निदान के लिए ठोस प्रयास नहीं हो रहे हैं। बसपा की सत्ता गई तो बेहतर इंतजाम ने भी मुंह फेर लिया।
शहरी क्षेत्रों के गरीबों को आशियाना देने के उद्देश्य से बसपा सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार मान्यवर कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत बनी कालोनी में रह रहे गरीबों के समक्ष समस्याएं सुरसा की तरह मुंह बाये खड़ी है, मगर बसपा सरकार के जाने के बाद कोई पुरसाहाल नहीं है। बरसात के मौसम में भारी जल जमाव हो जाता है। कालोनी वासियों को पानी में घुसकर आवागमन करने को विवश हैं।
कालोनी में सफाई व्यवस्था भी दयनीय है। सीसी रोड पर यदा-कदा सफाई तो हो जाती है, मगर कूड़ों का अम्बार लगा रहने से स्वच्छ तरीके से सांस लेना मुश्किल हो गया है। महीनों से कोणों का उठान ना होने के कारण कॉलोनी के पीछे चारों तरफ कूड़े और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियां टूटी,भठी व चोक हैं। नालियों में जाने वाला पानी ओवरफ्लो होकर बाहर बहता है। नालियों की सफाई न होने से संक्रामक रोगों का खतरा पैदा हो गया है। रामकुमार, कन्नान, बाबा, जान मोहम्मद, रामप्रकाश, साधु समेत अन्य कालोनी वासी कहते है कि पिछले कई वर्ष में सिर्फ एक बार नाली की सफाई भी हुई तो मिट्टी व कचरा न उठाये जाने से पुन: नाली में चला गया है। जिससे नाली जाम हो गई है। पिछले 11 वर्षों में कभी भी कालोनी का रंग रोगन व मरम्मत का कार्य नहीं हुआ। जिससे कॉलोनी धीरे-धीरे जर्जर होती जा रही है। दूसरी मंजिल पर स्थित सभी आवासों के छत बरसात में बुरी तरह टपकते हैं। पिछले बरसात में जीने का छज्जा टूट कर गिर गया था जिसका अभी तक मरम्मत नहीं कराया गया। कालोनी वासियों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था ध्वस्त, समस्याओं का अम्बार, पेयजल की किल्लत बढ़ गई है।
सर्वाधिक दिक्कत शुद्ध पेयजल को लेकर है। बनने के साथ ही ओवरहेड टैंक लीकेज होने के कारण आज तक संचालित नहीं हो सका। निर्धारित समयानुसार मोटर चला कर पानी दिया जाता है। मोटर से बदबूदार पानी आने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रथम व द्वितीय तल पर पानी न पहुंचने से ज्यादा दिक्कत हो रही है। इसमें सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है। जाहिदा बेगम व नाजमा खातून कहती है कि दिनचर्या में पानी का काफी अहम भूमिका है। ऐसे में कालोनी में लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ता है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

अमर दीपकों की स्मृति, जिन्होंने अपने कर्म से भारत का नाम रोशन किया

29 अक्टूबर का इतिहास के उनके याद में भारत का इतिहास उन महान विभूतियों से…

9 minutes ago

जानिए आपका भाग्यांक क्या कहता है

🔆आज का अंक राशिफल — पंडित सुधीर तिवारी द्वारा🔆(संख्या बताए आपके दिन की दिशा) अंक…

31 minutes ago

जागरूकता ही बचाव का सबसे बड़ा उपाय

विश्व स्ट्रोक दिवस 2025 (World Stroke Day 2025) हर साल 29 अक्टूबर को विश्व स्ट्रोक…

38 minutes ago

🧠 “स्ट्रोक पर काबू: जागरूकता और होम्योपैथी से जीवन की नई उम्मीद”

(विश्व स्ट्रोक दिवस 2025 विशेष लेख) हर साल 29 अक्टूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस (World…

1 hour ago

✨निरंजन शुक्ला — जिनकी थाली में भरी है उम्मीद की रोटी और इंसानियत की खुशबू”✨

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।आज के दौर में जहाँ स्वार्थ और दिखावे ने मानवता को पीछे…

2 hours ago

योगी सरकार का बड़ा फैसला: गन्ने का दाम बढ़ा, व्यापारियों को भी राहत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गन्ना किसानों और…

2 hours ago