Categories: कविता

समस्या और हल

करता नहीं है कोई कद्र किसी
अपने या पराये के एहसान की,
हर किसी को बस फ़िक्र रहती है
केवल मतलब के ताल्लुकात की।

दुनिया में हमें सब चीज मिल जाती है,
केवल अपनी गलती नही मिलती है,
एक बार हृदय की अदालत में जायें,
वहाँ गलत फैसले नहीं हुआ करते हैं।

दुनिया के बड़े अजूबों में सबसे बड़ा
विस्तृत क्षितिज अजूबा होता है,
उसी क्षितिज में जैसे सूर्य चमकता है,
वैसे ही ऊपर उठकर हमें चमकना है।

बेहतर से बेहतर की तलाश करनी है,
नदिया छोड़ सागर तलाश करनी है,
पत्थर की चोट से शीशा टूट जाता है,
पत्थर टूटे वो शीशा तलाश करना है।

वाह, आप कितना कमाल करते हो,
आपसे छोटी सी शंका क्या बतलाई,
उसका सीधा हल आपने कर डाला,
सारी समस्या का समाधान कर डाला।

इस पर भी एक कविता लिखनी होगी,
हर समस्या के समाधान भी शायद
धैर्य व शांतिपूर्वक ही हो सकते हैं,
धैर्य रख हम समाधान खोज लेते हैं।

आदित्य समाधान हुआ या नहीं,
समस्या क्षणिक होती है, हर सम्भव
सुलझाई व हल की जा सकती है,
असम्भव शब्द शब्दकोश में नहीं है।

डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’, ‘विद्यावाचस्पति’

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

4 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

4 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

5 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

5 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

5 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

7 hours ago