प्रो. आनन्द कुमार त्यागी पुनः काशी विद्यापीठ के कुलपति बने

नैक में ए प्लस प्लस ग्रेडिंग दिलाने के साथ ही विश्वविद्यालय के अन्य परिसर का विकास करना प्राथमिकता

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के वर्तमान कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी को पुन: तीन साल के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है। राजभवन ने उन्हें अगले तीन वर्षों के लिए एक और कार्यकाल दिया है। कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस संबंध में रविवार को आदेश जारी किया।
ज्ञात हो कि प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने 23 जून 2021 को काशी विद्यापीठ में बतौर कुलपति कार्यभार ग्रहण किया था। 22 जून 2024 को उनका कार्यकाल पूरा हो गया था लेकिन अस्थायी तौर पर उनको विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया था। वहीं रविवार को प्रो. त्यागी को अगले तीन साल के लिए राज्यपाल ने एक बार फिर से कुलपति नियुक्त कर दिया है। इस मौके पर प्रो. त्यागी ने कहा कि नैक में विश्वविद्यालय को ए प्लस प्लस ग्रेडिंग दिलाना पहली प्राथमिकता है। जल्द ही नैक मूल्यांकन होने वाला है। साथ ही पहले से चल रहे विकास कार्य को गति देने का काम करेंगे।साथ ही विश्वविद्यालय के अन्य परिसर का विकास करना प्राथमिकता है। प्रवेश एवं सेमेस्टर परीक्षा समय से कराना लक्ष्य है। भैरव तालाब परिसर में कृषि केंद्र स्थापित करना है। साथ गंगापुर एवं एनटीपीसी परिसर का विकास करना और शैक्षणिक गतिविधियों पर जोर देना है। छात्रों को और बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करना एवं अन्य सुविधाओं पर भी जोर रहेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

28 minutes ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

48 minutes ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

53 minutes ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

1 hour ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

1 hour ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

1 hour ago