परिषदीय विद्यालयो में पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । विकास खण्ड के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिकोत्सव, अंक-पत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों समेत वार्षिक परीक्षा में सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे मेधावी छात्र, छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया । विकास क्षेत्र के संविलियन विद्यालय बेलवा पदुम व संविलियन विद्यालय सोहरियावा मे समारोह पूर्वक पुरस्कार वितरण किया गया। सम्मेलन विद्यालय में परीक्षा फल वितरण व नामांकन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी दीपेन्द्र नाथ पांडेय एवं एआरपी पवन मिश्रने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया,वार्षिकोत्सव में छात्रों द्वारा विज्ञान आधारित लघु नाटिका पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा छात्रों ने नये सत्र में स्कूल में दाखिले हेतु नामांकन आधारित स्कूल चलो एकांकी, अंग्रेजी कविता पर सामूहिक प्रस्तुति व समूह नृत्य आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी दीपेन्द्र नाथ पांडेय के द्वारा पुरस्कार तथा परीक्षा के मेधावी छात्रों को स्टेशनरी, पेन अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया । कक्षा 8 में प्रथम स्थान आयुष पांडेय को द्वितीय स्थान करण शुक्ला और तृतीय स्थान जूली पांडेय ने प्राप्त किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद खण्ड विकास अधिकारी का स्वागत करते हुये विद्यालय के प्रधान शिक्षिका प्रीति मिश्रा ने कहा कि यह ऐसा अवसर है जिसका इंतज़ार बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को भी रहता है क्योंकि यह बच्चों के ही परिणाम को नहीं बताता बल्कि शिक्षकों के परिणाम को सार्वजनिक करने का अवसर है। कार्यक्रम को एआरपी पवन कुमार शुक्ल ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार मिश्रा ने किया जहां पर शिक्षक अंकित पांडेय अयोध्या प्रसाद मिश्र इजहार उल हक राहुल सिंह सनी पांडेय सहानूर फातिमा अंजली श्रीवास्तव विनोद कुमार रामखेलावन कुसुम संयोगिता पांडे सत्येंद्र सिंह रुबीना बेगम शाहिद,दामिनी,उमा, कन्हैया, लक्ष्मीनारायण, हरिओम,बृजेश, प्रभात, अंश,संध्या, दिव्या, तमाम शिक्षक शिक्षक के मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

10 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

10 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

10 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

10 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

10 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

11 hours ago