एमपीएस के दीक्षांत समारोह में नवाजे गए 160 छात्र

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
मनपा द्वारा संचालित मुंबई पुब्लिक स्कूल (एमपीएस ) में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिजामाता नगर में संपन्न हुए इस समारोह में प्रिंसिपल प्रीति पी जाधव व स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अहम भूमिका निभाई। सीबीएसई कोर्स के तहत मनपा एम पश्चिम में चलने वाले एमपीएस की शिक्षा अधिक्षिका सायली सुर्वे, प्रशासकीय अधिकारी रजनी खरात के मार्गदर्शन में, शिक्षा निरीक्षिका किरण डी’सिलवा और प्रिंसिपल प्रीति पी जाधव ने इस समारोह को भव्य बना दिया। इस मौके पर कुल 160 छात्रों को प्रशस्तिपत्र और बुके देकर सम्मानित किया गया। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारीयों के निर्देश पर स्कूल में सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही में जिजामाता नगर के मुंबई पुब्लिक स्कूल (एमपीएस ) में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कुल 160 छात्रों को प्रशस्तिपत्र और बुके देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। बता दें कि मनपा द्वारा संचालित मुंबई पुब्लिक स्कूल निजी स्कूलों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। अब इन स्कूलों में एडमिशन के लिए लंबी लाइनों के बजाए सारा काम ऑनलाइन और पारदर्शी तरिके से होता है। मनपा द्वारा संचालित इस स्कूल में शिक्षारत छात्रों का सारा खर्च विभाग और राज्य सरकार उठती है। इन स्कूलों में शिक्षा के साथ -साथ सांस्कृतिक , स्पोर्ट्स, कला व देश और दुनिया से जुड़े विषयों की भी जानकारी दी जाती है।इस समारोह में प्रिंसिपल प्रीति पी जाधव के आलावा शिक्षिका सुप्रिया सिंह ,अमृता गजरे ,पवित्र जुलपाल , अंजुश्री माने , मनीषा घारगे , दीपाली माने ,काजल जगताप और एसएमसी संजय सावंत ,सुगंधा कोली और समीर महुलकर आदि मौजूद थे।

rkpshomnath

Recent Posts

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

13 minutes ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

34 minutes ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

37 minutes ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

48 minutes ago

पालकोट में घर के बाहर अचेत मिली 13 वर्षीय छात्रा की रिम्स में मौत, पुलिस जांच में जुटी

पालकोट में 13 वर्षीय छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, शाम 6 से 8 बजे…

58 minutes ago