प्रधानाध्यापक ने वितरित किया टाई व बेल्ट, खिले छात्रों के चेहरे

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) दुदही के उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर खलवापट्टी के प्रभारी प्रधानाध्यापक घनश्याम दुबे अपने स्कूल को माडल बनाने में जुटे हैं। कुछ दिन पूर्व छात्रों को परिचय पत्र वितरित किया गया था।
मंगलवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक ने छात्रों को निःशुल्क टाई व बेल्ट उपलब्ध कराया। टाई बेल्ट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं, जब तक ये शिक्षित नहीं होंगे तब तक देश विकसित नहीं हो सकता। इसी को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को तमाम तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य है कि देश में कोई भी बच्चा बेहतर शिक्षा से वंचित ना रहने पाए, इसके लिए सरकार की ओर से विद्यालयों में बच्चों को दोपहर का भोजन, मुफ्त किताबें, फल, दूध, डीबीटी के माध्यम से ड्रेस, जूता मोजा व कापी के लिए धन दिया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि आप भले ही एक रोटी खाएं लेकिन बच्चों को जरूर पढाएं। इस दौरान सहायक अध्यापक महेंद्र सिंह, अनुदेशक राकेश कुमार, आकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बार-बार मिल रही धमकियों से पटना कोर्ट की सुरक्षा पर सवाल

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पांच दिनों में तीसरी बार हाई…

27 minutes ago

मवेशी खाना की भूमि पर अतिक्रमण: क्या प्रशासनिक इच्छाशक्ति की कमी?

पैमाइश के दो साल बाद भी मवेशी खाना की जमीन खाली क्यों नहीं? प्रशासनिक चुप्पी…

38 minutes ago

अंधविश्वास के जाल में फंसी महिला, आभूषण दुकान में चोरी की नाकाम कोशिश

नकली चेन से असली सोना बदलने की कोशिश, दुकानदार की समझदारी से खुलासा सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र…

47 minutes ago

वीआईपी रोड पर 10 करोड़ की लैंबॉर्गिनी से मचा हड़कंप, शिवम मिश्रा पुलिस हिरासत में

कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: वीआईपी रोड दुर्घटना में शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ड्राइवर बदलने का दावा पुलिस…

1 hour ago

ऊर्जा नीति और आयात शुल्क पर विपक्ष बनाम सरकार की सीधी टक्कर

लोकसभा में राहुल गांधी पर बड़ा राजनीतिक हमला: निशिकांत दुबे ने पेश किया प्रस्ताव, सदस्यता…

1 hour ago

डांट से नाराज़ भाई ने पार की हैवानियत की हद

डांट से नाराज़ छोटे भाई की खौफनाक साजिश, बड़े भाई को कमरे में बंद कर…

1 hour ago