मानव सेवा के महायज्ञ का डाक्टरों की विदाई के साथ सम्पन्न

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा) श्रीराम वन कुटीर आश्रम हड़ियाकोल बाराबंकी में चल रहे मानव सेवा के महायज्ञ का मंगलवार को डाक्टरों की विदाई के साथ समापन हो गया। मरीजों को रोगमुक्त करने बाराबंकी आये देश के प्रसिद्ध सेवाभावी डाक्टरों को सम्मानित करने लिये, जिले के सांसद उपेन्द्र सिंह रावत आश्रम पहुँचे सांसद ने 43 वर्षों से आ रहे सांई तिरूपति विश्वविद्यालय उमरडा, उदयपुर के कुलपति प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डा0 जे0के0 छापरवाल को रामजी का अंगवस्त्र व रामलला का मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि बाराबंकी जनपद के लोग भाग्यशाली है कि साल में एक बार धरती के भगवान कहे जाने वाले देश के कई राज्यों के सेवाभावी डाक्टर मेरे संसदीय क्षेत्र में पहुँचकर, हर धर्म जाति के दरिद्र नारायन की रोगमुक्त कर जीवन दान देते हैै। मैं हृदय से उनका आभार व्यक्त करता हूँ सांसद ने वार्ड में जाकर मरीजों से भेंटकर फल वितरित किये, और मंगलवार को ही डाक्टरों को विदाई देने के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप भी पहुँचे, गोप ने डा0 जे0के0 छापरवाल की टीम से मुलाकात कर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया व मरीजों का हालचाल जाना। आश्रम के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि इस वर्ष विभिन्न रोगों के 15 जिले के 5500 लोगों ने नेत्र, हार्निया, हाइड्रोसील, पाइल्स, यूट्रेस (बच्चेदानी) गाल ब्लेडर को पथरी के आपरेशन के लिए पंजीकरण कराया था। जिनमें नेत्र के 3050, हार्निया के 206, पाइल्स के 50 पथरी व यूदेश 50 कुल 3356 मरीजों के सफल आपरेशन जालन्धर पंजाब ,उदयपुर चितौड़, कूरज कपासन राजस्थान भिवानी , रोहतक हरियाणा सैफाई इटावा हिन्द मेडिकल कालेज बाराबंकी की टीम ने अपरेशन किये। सर्जरी टीम का आवागमन दवाई का खर्च का अनुदान वन्डर सीमेन्ट, रविन्द्र हैरिचेज, आर्किगेट फाउन्डेशन, वेस्टर्न ड्रम्स प्राइवेट लिमिटेड डा0 जे के छापरवाल भीमानन्द चैरिटेबल ट्रस्ट मिसेज नीता मुन्द्रा, श्रीएक्स ट्रियूसन्स जामनगर गुजरात पिम्पस मेडिकल कालेज उमरडा, आधार प्रोडक्ट्स सुलक्स फासफेट ने वहन किया। इस सफल आयोजन के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवान दास महाराज व विष्णु दास ने जिला प्रशासन उ0 प्र0 सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

3 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

5 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

7 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

7 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

9 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

9 hours ago