नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ सोमवार को टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा की और अपने-अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करके और वर्तमान परिस्थितियों पर उनके विचार जानकर उन्हें खुशी हुई।
मोदी ने यूक्रेन संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर भारत के दृढ़ रुख को दोहराते हुए कहा कि भारत इस दिशा में हरसंभव योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भारत, यूक्रेन के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए सतत प्रयास करेगा।
प्रधानमंत्री का यह वक्तव्य ऐसे समय आया है जब अंतरराष्ट्रीय मंच पर यूक्रेन संकट को लेकर कूटनीतिक पहल तेज हो रही है और भारत शांति स्थापना की दिशा में संतुलित भूमिका निभा रहा है।
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…
होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…
सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) पिछले दिनों बसंतपुर गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…