प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी मेट्रो की येलो लाइन और नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

बेंगलुरु (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु को दो बड़े यातायात उपहार दिए। उन्होंने 19.15 किलोमीटर लंबी और 16 स्टेशनों वाली बेंगलुरु मेट्रो की बहुप्रतीक्षित येलो लाइन का उद्घाटन किया और केएसआर बेंगलुरु से बेलगावी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। सुबह 10:30 बजे एचएएल हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी सीधे केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन गए, जहां उन्होंने बेलगावी मार्ग के साथ-साथ अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा और अजनी (नागपुर)-पुणे के बीच चलने वाली दो अन्य वंदे भारत ट्रेनों को भी डिजिटल माध्यम से रवाना किया। इसके बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से आरवी रोड (रागीगुड्डा) मेट्रो स्टेशन पहुंचे और येलो लाइन को हरी झंडी दिखाने के साथ इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन तक मेट्रो यात्रा की। यह मेट्रो लाइन 5,056.99 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है और बेंगलुरु के दक्षिणी हिस्से को नए यातायात विकल्प उपलब्ध कराएगी। येलो लाइन उद्घाटन के बाद, प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) बेंगलुरु पहुंचे, जहां उन्होंने बेंगलुरु मेट्रो के चरण-तीन की आधारशिला रखी। चरण-तीन में बनने वाली 44.65 किलोमीटर लंबी ऑरेंज लाइन पर अनुमानित 15,611 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जो शहर के परिवहन नेटवर्क को और सुदृढ़ करेगी। अपने चार घंटे के दौरे के अंत में, प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से वापस एचएएल हवाई अड्डे लौटे और अपराह्न 2:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Karan Pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

12 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

12 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

12 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

12 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

13 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

14 hours ago