देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा अधिकृत कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से किसानों के फसल को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा रवि फसल हेतु बीमा का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है बीमा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से हो रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य
प्राकृतिक आपदाओं, कीट और रोगों के परिणामस्वरूप अधिसूचित फसल में से किसी की विफलता की स्थिति में किसानों को बीमा कवरेज और वित्तीय सहायता प्रदान करना है.
किसानों को जागरूक करने हेतु बाइक रैली का आयोजन आज किया गया है,रैली को ज़िला कृषि अधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक श्री आदर्श ओझा एवम वशिष्ट यादव ने बताया की रैली का मुख्य उद्देश्य किसानों तक प्रधानमंत्री फसल बीमा की विशेषताओं तक पहुंचना है जिससे ज्यादा से ज्यादा किसानों का इस योजना में पंजीकरण किया जा सके.
इस योजना का लाभ सभी किसान भाई कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से अपने रबी के फसल का नामांकन करा सकते है.
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…