Categories: लखनऊ

लखनऊ में मिशन-27 की तैयारी, सपा में बड़े नेताओं की एंट्री

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन-2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने बड़ा सियासी दांव चला है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में स्पष्ट संकेत दिए कि 2027 की लड़ाई के लिए संगठन अभी से पूरी ताकत झोंक रहा है। इस दौरान विभिन्न दलों से आए कई नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की, जिसे पार्टी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) रणनीति को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मान रही है।

कई दलों से आए नेता, सपा में हुआ स्वागत

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपना दल (एस) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल सपा में शामिल हुए।
इसके अलावा कांग्रेस छोड़कर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भी समाजवादी पार्टी का दामन थामा।
बसपा से जुड़े रहे अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू ने भी सपा ज्वाइन की।

डॉ. दानिश खान (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी) और पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा की एंट्री को भी संगठन विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है। एक साथ कई प्रभावशाली चेहरों का जुड़ना 2027 से पहले सपा की राजनीतिक सक्रियता को दर्शाता है।

‘पीडीए को मजबूत करेंगी ये ज्वाइनिंग’ — अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि नई ज्वाइनिंग पीडीए को मजबूत करने का काम करेंगी। उन्होंने बताया कि होली मिलन से पहले पीडीए का विशेष मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग दूसरों से सर्टिफिकेट मांगते हैं, पहले अपना सर्टिफिकेट दिखाएं।

उन्होंने शंकराचार्य के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गेरुआ वस्त्र धारण करने वाले को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है और जो भी पीड़ित या अपमानित है, पीडीए उसके साथ खड़ा है।

ये भी पढ़े – पीएम के नाम पर फ्लाइट टिकट बुकिंग: नियम क्या कहते हैं?

‘अगर पार्टी मजबूत है तो हम सब मजबूत हैं’ — नसीमुद्दीन सिद्दीकी

सपा में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज को मजबूत करना, कानून व्यवस्था सुधारना और प्रदेश का विकास करना है।
उन्होंने महिलाओं, किसानों, युवाओं और छात्रों के अधिकारों की बात करते हुए कहा कि सिर्फ बयानबाजी से काम नहीं चलता, जमीन पर काम करना जरूरी है।

2027 पर सीधा फोकस

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि पहले पार्टी का अनुशासन, फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश और उसके बाद विचारधारा—इसी क्रम में आगे बढ़ना होगा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य साफ है—2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। रणनीति आगे तय होगी, लेकिन अभी से पूरी ताकत झोंकनी होगी।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/important-geography-questions-for-up.html?m=1

Karan Pandey

Recent Posts

महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) तहसील सिकन्दरपुर में प्रशासन द्वारा किसानों से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन…

41 minutes ago

रबी कटाई में आग से बचाव को लेकर प्रशासन सख्त, कंबाइन मालिकों को दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)रबी मौसम 2026 के दौरान फसल कटाई के समय आगजनी की घटनाओं…

44 minutes ago

डायल 112 की चार नई गाड़ियों को एसपी ने दिखाई हरी झंडी, पत्रकारों संग की संवाद गोष्ठी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की…

1 hour ago

स्कूल चलो अभियान के तहत को लेकर जागरूकता रैली

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)प्राथमिक विद्यालय जयनगर नंबर -2 पर नायब तहसीलदार एवं थानाध्यक्ष ने अंक पत्र…

1 hour ago

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता पर विशेष जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल/रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह…

1 hour ago

AAP Rajya Sabha: राघव चड्ढा से छीना उपनेता पद, पार्टी ने सचिवालय को भेजा नोटिस

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को…

4 hours ago