संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रमों के आयोजन हेतु एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 14 जुलाई 2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, चकदही में प्रस्तावित वृहद रोजगार मेले तथा 15 जुलाई 2025 को विश्व युवा कौशल दिवस के आयोजन की रूपरेखा तय की गई। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन को निर्देशित किया कि रोजगार मेले के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ समय से पूर्ण कर ली जाएँ। उन्होंने बताया कि मेले में 10 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी, जो 500 से अधिक रिक्त पदों के लिए युवाओं का चयन करेंगी। इसमें कौशल विकास मिशन, डीडीयू-जीकेवाई, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, आईटीआई तथा अन्य युवा प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे। 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस पर पूर्व में सेवायोजित प्रशिक्षणार्थियों को युवा आइकॉन के रूप में सम्मानित किया जाएगा और उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही कौशल प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा, जिसमें युवाओं की दक्षता और प्रतिभा को प्रदर्शित किया जाएगा। इस बैठक में उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई उदय नारायण, जिला सेवायोजना अधिकारी, एमआईएस प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं निजी आईटीआई के प्रधानाचार्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…