कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा) जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन से प्राप्त स्वीकृति के तहत जनपद स्तरीय जूनियर बालक/बालिका वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 14 एवं 15 जुलाई 2025 को स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में किया जाएगा।
14 जुलाई को आयोजित प्रतियोगिताएं –जूनियर आयु वर्ग तैराकी (बालक/बालिका) ,जूनियर आयु वर्ग एथलेटिक्स (बालक/बालिका) ,जूनियर आयु वर्ग हॉकी (बालक) इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा।15 जुलाई को आयोजित प्रतियोगिताएं –जूनियर आयु वर्ग फुटबॉल (बालक) ,जूनियर आयु वर्ग कुश्ती (बालक) ,जूनियर आयु वर्ग बास्केटबॉल (बालिका) इनका भी आरंभ प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा।जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद के समस्त प्रधानाचार्यों व खेल सचिवों से अपील की है कि वे अपने विद्यालय, महाविद्यालय, क्लब या संस्थान से खिलाड़ियों को समय पर भेजने का कष्ट करें ताकि अधिक से अधिक प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल हो सकें।उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिता में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। व्यक्तिगत खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों तथा टीम खेलों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को खेल विभाग के मानकों के अनुसार पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लाना होगा।
लखनऊ/सुल्तानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के…
काशी के एयर शो से चीन-पाकिस्तान को क्या संदेश? वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गंगा…
ब्राजील में लूला की ऐतिहासिक वापसी! पहले राउंड में पिछड़े, दूसरे में पलटी बाजी; ट्रंप…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…
फोटो goo चीन को झटका या बांग्लादेश की बड़ी रणनीति? बंदरगाहों पर डेनमार्क की एंट्री…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर…