मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। हज 2026 की व्यवस्थाओं को समय रहते सुचारु, सुरक्षित और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के निर्देश पर गठित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब जाकर हज से जुड़ी प्रमुख व्यवस्थाओं की प्रत्यक्ष समीक्षा करेगा।
इस प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज) दानिश आजाद अंसारी कर रहे हैं। वे 10 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे। उनके साथ दिल्ली राज्य हज समिति के कार्यपालक अधिकारी, बिहार राज्य हज समिति के कार्यपालक अधिकारी तथा हज कमिटी ऑफ इंडिया के उप कार्यपालक अधिकारी भी शामिल हैं।
प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब में लगभग एक सप्ताह तक प्रवास करेगा। इस दौरान मक्का, मदीना सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर भारतीय हज यात्रियों के लिए ठहराव, परिवहन, खानपान, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन मूल्यांकन किया जाएगा। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हज 2026 के दौरान भारतीय हाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सरकार की मंशा है कि हज 2026 की सभी तैयारियां उच्च गुणवत्ता, बेहतर समन्वय और आधुनिक सुविधाओं के साथ पूरी हों। प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब के संबंधित अधिकारियों से संवाद कर आवश्यक समझौते, सुझाव और सुधारात्मक निर्णय भी करेगा, जिससे भारतीय हज यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण यात्रा का अनुभव मिल सके।
भारतीय पीएम द्वारा जेन- ज़ेड, को संबोधित एक फेसबुक पोस्ट, वीडियो प्लेटफ़ॉर्म से हट जाने…
उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…
✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…