कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत मठिया भोकरिया के पंचायत भवन परिसर में नारायणी सेवा समिति के तत्वावधान में, आयोजित होने वाले पांच दिवसीय श्रीराम कथा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार से आयोजित कथा का समापन 15 जनवरी को महाप्रसाद वितरण व खिचड़ी सहभोज के साथ होगा।
इस आशय की जानकारी देते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय व आरएसएस के खंड प्रचार प्रमुख प्रवीण राय उर्फ सोनू ने संयुक्त रुप से बताया कि, प्रतिदिन दोपहर एक बजे से अपराह्न चार बजे तक रामनगरी अयोध्या से पधार रहीं कथावाचिका आचार्या धर्म रक्षिता शास्त्री श्रद्धालुओं को रामकथा का रसपान कराएंगी। गायत्री परिवार के सौजन्य से शुक्रवार से रविवार तीन दिन तक प्रतिदिन प्रात: आठ बजे से पूर्वाहन 10 बजे तक यज्ञ एवं हवन तथा 14 जनवरी को सायं पांच बजे से दीप यज्ञ आयोजित किया जाएगा।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…