बिहार में जमीन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, फर्जी दस्तावेज पर होगी सख्त कार्रवाई

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार सरकार ने राज्य में जमीन माफियाओं की मनमानी और अवैध कब्जों पर नकेल कसने की तैयारी तेज कर दी है। अब फर्जी कागजातों के आधार पर की गई जमीन की खरीद-बिक्री और अवैध कब्जे को लेकर कड़ी कार्रवाई होगी।

सरकारी निर्देशों के मुताबिक, ऐसे मामलों में यदि पुलिस या प्रशासन को संदेह होगा तो संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच-पड़ताल की जाएगी। जांच में दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर इसे सामान्य दीवानी विवाद न मानते हुए आपराधिक मामले के रूप में दर्ज किया जाएगा। यानी, दोषी पाए जाने पर जमीन माफियाओं के खिलाफ वैसी ही कार्रवाई होगी जैसी गंभीर अपराधों में होती है।

अभी तक कई मामलों में जमीन विवाद को केवल सिविल कोर्ट का विषय मान लिया जाता था, जिसका फायदा उठाकर माफिया लोग वर्षों तक कब्जा जमाए रखते थे। लेकिन अब नई व्यवस्था लागू होने से न केवल माफियाओं पर नकेल कसी जाएगी, बल्कि आम लोगों को भी न्याय मिलना आसान होगा।

पुलिस प्रशासन रहेगा अलर्ट जमीन से जुड़े विवादित दस्तावेज पुलिस के संज्ञान में आते ही जांच की प्रक्रिया शुरू होगी। पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम दस्तावेजों की वैधता की जांच करेगी। फर्जीवाड़ा साबित होने पर आरोपियों के खिलाफ कठोर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सरकार का सख्त रुख सूत्रों के अनुसार, सरकार का साफ निर्देश है कि भूमि विवाद के नाम पर माफिया किसी भी तरह से गरीब, किसान या आम लोगों को प्रताड़ित न कर सकें। मुख्यमंत्री स्वयं भूमि सुधार और भूमि विवाद निपटारे की प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं।

जनता को मिलेगा लाभ नई व्यवस्था से उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जिनकी जमीन पर वर्षों से दबंग और माफिया कब्जा जमाए बैठे हैं। अब पुलिस सीधे हस्तक्षेप कर सकेगी और फर्जी दस्तावेजों पर आधारित कब्जों को हटाया जा सकेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: ओटावा संधि से यूरो मुद्रा तक, इतिहास में दर्ज बड़े फैसले

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – वैश्विक और राष्ट्रीय इतिहास1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व…

25 minutes ago

1 मार्च 2026 राहुकाल में भूलकर भी न करें ये कार्य

तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…

1 hour ago

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

6 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

9 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

9 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

9 hours ago