सात दिन तक चलेगा पूजन व कथा प्रवचन का दौर
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सपही बरवा टोला में गत सात वर्षों से आयोजित होने वाले राधा अष्टमी समारोह के आठवें संस्करण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार से सात दिवसीय कथा प्रवचन का शुभारंभ होगा।
बताते चलें कि हनुमान भजन मंडल के तत्वावधान में प्रतिवर्ष उक्त समारोह का आयोजन होता है। इसबार आयोजन का शुभारंभ 11 सितंबर बुधवार को होगा व समापन 17 सितंबर को पूर्णाहुति के साथ होगा। आयोजन समिति की बैठक में भजन मंडल के सदस्य पं. अच्युतानंद शास्त्री ने बताया कि इस सात दिवसीय आयोजन में श्रीमद्भागवत कथा विशेषज्ञ आचार्य पं. विनय पांडेय प्रतिदिन सायं सात बजे से रात्रि 11 बजे तक श्रोताओं को कथा का रसपान कराएंगे। इस दौरान प्रहलाद, नंदकिशोर, उपेंद्र यादव, सुरेश पांडेय, विद्या गुप्ता, ध्रुपदेव गुप्ता, वीरेंद्र, गोविन्द, शर्मा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…
प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…
साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…
22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…
🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…