भारी संख्या में श्रद्धालु करेंगे बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक
सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी बल, फायर ब्रिगेड, महिला और पुरुष जवान तैनात
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। भारत- नेपाल सरहद से सटे ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध पंचमुखी शिवमन्दिर इटहिया में महाशिवरात्रि पर्व में लगने वाले मेले की तैयारियां पूर्ण कर लिया गया है। मंदिर समिति के कार्यकर्ता शिव मंदिर प्रांगण में साफ- सफाई वहीं दुकानदार अपनी दुकानें सजा कर तैयार कर लिये हैं। पूर्वांचल में मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध इटहिया के पंचमुखी शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन आयोजित एक दिवसीय वार्षिक मेले को लेकर मंदिर समिति के कार्यकर्ता मुन्ना गिरी, के अगुवाई में शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर, पार्वती मंदिर, दुर्गा मंदिर की साफ -सफाई का कार्य कराने में जुट गए। वहीं मेले में सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने ,मिठाइयां ,फल फूल की दुकानें सज गयी है। मंदिर के पुजारी ध्यान गिरी ने बताया कि बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के रहने खाने की व्यवस्था किया गया है। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी राघवेन्द्र सिंह ने बताया की श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रण करने तथा मंदिर के दश प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेले तथा मंदिर क्षेत्र के हर मोड़ व चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है। इसके अलावा 6 थानाध्यक्ष, 6 अतिरिक्त निरीक्षक, 14 उपनिरीक्षक , 87 हेड कांस्टेबल, 20 महिला कांस्टेबल, 4 यातायात पुलिस, फायर ब्रिगेड और 1.5 सेक्शन पीएसी बल की फोर्स लगाई जा रही है।
40 लेखपाल 30 सफाई कर्मियों की भी लगाई गई है।
लेखपाल अजय कसौधन ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर इटहियांं में मैनेजमेंट के लिए 35 लेखपाल तथा साफ- सफाई के लिए दो पाली में 14 -14 सफाई कर्मी के अलावा निचलौल टाउन एरिया से 5 सफाई कर्मी एवं मंदिर के तरफ से 10 सफाई कर्मी की व्यवस्था की गई है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…
भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…
शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…