गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों की तैयारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के तहत जारी कर दी गयी है नोटिस- उप जिला निर्वाचन अधिकारी

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)03 अक्टूबर..अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष ने बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन दिनांक 01 अक्टूबर, 2022 द्वारा विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों की तैयारी करने हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1960 के नियम 31(3) के अन्तर्गत नोटिस जारी कर दी गयी है।
उन्होंने कहा कि अर्हता तिथि दिनांक 01 नवम्बर, 2022 के आधार पर गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों की तैयारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर दी गयी है। निर्वाचक नामावली में रजिस्ट्रीकृत होने के पात्र प्रत्येक व्यक्ति नामावली में अपना नाम शामिल करवाने के लिए वह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण फार्म-18 में आवेदन कर 07 नवम्बर, 2022 तक भेज दें या जमा करवा दें। आवेदन जनपद के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/नामनिर्दिष्ट अधिकारियों को भी भेजे जा सकते है।
ऐसा प्रत्येक व्यक्ति जो भारत का नागरिक है, उस निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य रूप से निवासी है तथा 01 नवम्बर, 2022 से कम से कम तीन वर्ष पहले या भारत के राज्य क्षेत्र में किसी विश्वविद्यालय का स्नातक है अथवा समतुल्य अर्हता रखता है तो वह निर्वाचक नामावली में शामिल होने का पात्र है।

संवाददाता बलरामपुर…

parveen journalist

Recent Posts

नम आंखें, भारी मन से मानवेंद्र पाण्डेय ‘मन्नू’ को अंतिम विदाई, उमड़ा जन सैलाब

पूर्व विधायक शीतल पांडेय को पुत्र शोक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सहजनवा विधानसभा…

3 minutes ago

गोद में वान्या, दिल में लक्ष्य: सुषमा ने PCS में 13वीं रैंक से लिखी सफलता की कहानी

पूर्व विधायक स्व० कपिलदेव की पौत्रवधू हैं सुषमा, घर आगमन पर फूल-मालाओं से हुआ जोरदार…

30 minutes ago

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विकास खंड क्षेत्र के घुसरी मिश्र, कोल्हुआ पड़री बाजार स्थित चिल्ड्रेंस…

3 hours ago

सेना के जवान रणजीत यादव का निधन, पूरे गांव में शोक की लहर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी भारतीय सेना के जवान रणजीत यादव…

3 hours ago

अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 hours ago

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

3 hours ago