राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारियों के साथ की गयी प्री-ट्रायल बैठक

        दिए गये निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद के समस्त खंड विकास के अधिकारियों के साथ दीवानी न्यायालय के वीडियो कांफ्रेंसिंग भवन में प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त खंड विकास अधिकारी चिन्हित किये हुये मामलें को संदर्भित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.12.2023 के दिन लगाकर मामलों का निस्तारण करावें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अशोक कुमार दूबें ने समस्त खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार-प्रसार करावे तथा अपने विभाग से संबंधित जो भी मामले है ग्राम सभा स्तर पर चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करावे एवं अबतक चिन्हित मामलों की संख्या से अवगत करावे।
इस बैठक में शखंड विकास अधिकारी तरकुलवा, देसही देवरिया, देवरिया सदर, बैतालपुर, सलेमपुर, लार भाटपार रानी, भटनी, बरहज, रामपुर कारखाना, भलूवनी, भागलपुर, के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

लखनऊ में भीषण आग: विकासनगर सेक्टर-14 में 200 झोपड़ियां जलकर खाक, सिलेंडर धमाकों से मची अफरा-तफरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर एक भीषण आग लगने…

2 hours ago

यूपी में बड़ा रेल हादसा: प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, शव देखने ट्रैक पर गए थे सभी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें पांच…

2 hours ago

अधिवक्ता मौत के बाद उठे सवाल, डीएम पहुंचीं गांव- परिजनों से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत…

2 hours ago

सीबीएसई 10वीं परिणाम में ब्लूमिंग बड्स स्कूल अव्वल, माहविश नूर टॉपर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम…

2 hours ago

आदित्य सिया-राम मय भारत है

श्रीराम जय राम, जय जय राम,है अवध पुरी अति पावन धाम,रघुकुल रीति ही जहाँ की…

2 hours ago

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जनपदीय कॉन्फ्रेंस आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5…

3 hours ago