हाथरस। (राष्ट्र की परम्परा) हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा जंक्शन क्षेत्र के अंतर्गत उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार और सामने से आ रही पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार युवक बुरी तरह से फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया पुलिस द्वारा की जा रही है।
बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) महर्षि भृगु की तपोभूमि को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने…
डॉ. अरविंद राजभर के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डाक बंगले में हुई…
सुधार नहीं होने पर पूरे माह का वेतन रोकने की चेतावनी, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता…
जिलाधिकारी ने विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश देवरिया…
एफएलसी कार्य में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति का सामना कर रहे किसानों को…