राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्री-ट्रॉयल बैठक

दिये गये आवश्यक निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया, देवेन्द्र सिंह के आदेशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त तहसीलदार के साथ जनपद न्यायालय में प्री-ट्रॉयल बैठक आहूत की गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने समस्त तहसीलदार को निर्देशित किया कि आप अपने स्तर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार में सहयोग करें, तथा ग्रामीण स्तर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित कर आमजनमानस जागरूक करें। सचिव ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता के लिऐ अधिक से अधिक सुलहनीय मामलो को चिन्हित कर निस्तारित करने का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि शासन के दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार भीड-भाड़ वाले जगहों पर बैनर, पम्पलेट तथा मोबाईल वैन के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा समाचार पत्रों के माध्यम से आमजनमानस को जागरूक करे। न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त संबंधित अधिकारियों को एक साथ आगे आने का आह्वान किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

9 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

10 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

10 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

10 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

10 hours ago

तीन राज्यों में मतदान का जोश, असम-पुडुचेरी में 80% से ज्यादा वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…

10 hours ago