बैनामे की जमीन पर कब्जा करने का आरोप

पीड़ित महिला ने थाने से लेकर जिले के जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार लगा चुकी गुहार नहीं मिल रहा न्याय,पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री से लगाया न्याय की गुहार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनी निवासिनी सत्यभामा पत्नी प्रभाकर तिवारी ने अवैध तरीके से बैनामे की जमीन पर कुछ दबंगों द्वारा किये गए कब्जे को हटवाने के लिए स्थानीय प्रशासन समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। सत्यभामा का आरोप है कि उसकी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है और स्थानीय प्रशासन उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।सत्यभामा ने यह भी बताया कि वह 17 फरवरी 2011 को ग्राम बभनी में रामवृक्ष पुत्र राम लगन से आराजी नम्बर 282 रकबा 50 डिस्मिल जमीन खरीदी थी जिसका रजिस्ट्री बैनामा भी हुआ था। लेकिन तीन दिन बाद रामवृक्ष के भाई ने उक्त जमीन पर आपत्ति दर्ज कर दी, जिससे नौतनवां तहसील में मुकदमा चला। 2018 में उपजिलाधिकारी नौतनवां के कोर्ट में धारा 176 के तहत बटवारा हुआ और सभी हिस्सेदारों को उनके हिस्से की जमीन निर्धारित की गई।
2020 में रामवृक्ष ने सत्यभामा की रजिस्ट्री शुदा जमीन पर ढाई लाख रुपये का लोन ले लिया।
सत्यभामा इस समस्या से जूझ ही रही थी कि तभी उसके जमीन के बगल में रहने वाले एक व्यक्ति ने उनकी 60 फीट जमीन पर कब्जा कर जबरन निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
सत्यभामा तहसील, थाना और डीएम कार्यालय के चक्कर काट-काट कर थक गई लेकिन कोई अधिकारी उसकी बात तक सुनने को तैयार नहीं है।
सत्यभामा ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि खेती-बारी से उनका और उनके परिवार का जीवन यापन होता है, इसके अलावा जीविकोपार्जन का कोई दूसरा स्रोत नहीं है। पीड़िता ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया है कि उसकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसके जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाय और दोषी व्यक्तियों तथा भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।

rkpnews@desk

Recent Posts

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

5 minutes ago

बरहज में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा

नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…

9 minutes ago

नटवा जंगल में कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, किशोर की मौत; दो घायल

गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…

12 minutes ago

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी

डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह बिग बी की पोस्ट से चिंतित हुए करोड़ों फैंस,…

2 hours ago

गोरखपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर पुलिस लाइन…

3 hours ago