पीएनके एवं पीआईसी इंटर कालेज में भब्य तरीके से मनाया गया हनुमान जी का ज्येष्ट मंगलवार

पीएनके में हुआ संगीतमय सुंदरकांड तो पीआईसी में पूजन अर्चन के बाद प्रसाद वितरण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत परतावल में प्रेम नारायण कृष्ण त्रिपाठी इंटर कालेज रामपुर में विद्यालय के प्रबन्धक संतोष कृष्ण त्रिपाठी उर्फ गुड्डू बाबू ने मंगलवार को हनुमान जी के बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन बड़े ही धूम- धाम से करके मनाया एवं हलवा पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरण कराया। प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने अपने हाथों से लोगो को प्रसाद वितरण किया तो वही पंचायत इंटरमीडिएट कालेज परतावल बाजार में ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार को विद्यालय के संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने आराध्य देव हनुमान जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए पूजन- अर्चन किया और लोकमंगल की कामना करते हुए नगर वासियों के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय के मुख्य द्वार पर लगे पंडाल में नगर वासियों तथा राहगीरों के लिए प्रसाद एवं शीतल पेयजल का बृहद स्तर पर वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक जयंती कृष्ण त्रिपाठी ने सभी के सुख और शांति के लिए प्रार्थना किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ दीनबन्धु शुक्ल ने कहा कि इस तरीके के कार्यक्रम से सामाजिक समरसता बढ़ती है तथा लोगों को प्रसाद ग्रहण करके तपती धूप में आत्मिक शांति मिलती है। कार्यक्रम के सूत्रधार अमन शांडिल्य ने संपूर्ण व्यवस्था को संचालित किया । इस दौरान आचार्य सुधीर कृष्ण त्रिपाठी, हेमंत कृष्ण त्रिपाठी , रजत कृष्ण त्रिपाठी, रवि प्रकाश द्विवेदी, डॉ अंशुमान त्रिपाठी, हरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, मार्कण्डेय कृष्ण त्रिपाठी, मंटू सिंह, जितेंद्र,अजीत श्रीवास्तव,दीपंकर पाण्डेय ,धर्मेंद्रसिंह , अजय सैनी, दिनेश उपाध्याय ,सोनू बाबा, शंभू दुबे , राजेश सिंह, जयप्रकाश तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

7 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

7 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago