लोक अदालत की सफलता हेतु विश्राम कक्ष में प्री ट्रायल बैठक आहूत

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में प्री-ट्राॅयल बैठक आहूत की गयी। जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह ने समस्त न्यायाधीशगणों को निर्देशित करते हुये कहा कि अभी से न्यायालय में लम्बित मामलों को चिन्हित करने की आवश्यकता हैं, ताकि लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण किया जा सकें। समस्त सम्बन्धित मामलों में पक्षकारों को नोटिस भेजा जायें तथा संबंधित थानों से नोटिसों को ससमय तामिला कराने हेतु निर्देशित किया जायें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबें ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09.03.2024 दिन शनिवार को आयोजित किया जाना हैं, जिसमें अन्य वादों के अलावा विशेषतः विशिष्ठ विषय-अपराधिक शमनीय वाद, 138 धारा पराक्रम लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, विद्युत एवं जल, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद सर्विस में वेतन एवं भत्ते सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्यायादेश विशिष्ट अनुतोष वाद) आदि के लम्बित मामलें एवं प्री-लिटिगेशन विवादों का भी निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

एनसीसी कैडेट्स को दिया गया सैन्य अनुशासन और संचार का प्रशिक्षण

इंसास राइफल की विशेषताओं से कराया परिचित, दूरसंचार व्यवस्था की भी दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र…

3 hours ago

अमृत सरोवर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया बनी खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा हादसे का डर

एक महीने से मरम्मत का इंतजार, ग्राम प्रधान और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर…

3 hours ago

10.530 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कार और नकदी बरामद

इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये भी मिले; एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा…

3 hours ago