हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद उपचार के दौरान हुई मौत
आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
अहरौला थाना क्षेत्र के गहजी भकुही ग्राम निवासी सूर्यप्रताप यादव (उम्र 50) वर्ष पीआरडी जवान के पद पर अहरौला थाने में तैनात थे। इस समय उनकी ड्यूटी जिला मुख्यालय पर यातायात व्यवस्था में लगी हुई थी। बुधवार की शाम ड्यूटी के बाद वह अपने सहकर्मी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में किशुनदासपुर के पास अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। साथ में रहे संतोष कुमार ने इसकी जानकारी परिजनों को देते हुए उपचार के लिए उन्हें शहर के करतालपुर क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करादिया, जहां रात करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर लौट गए और मृत्यु के बारे मे विभाग को जानकारी दे दिया। जानकारी होने पर विभाग द्वारा गुरुवार को क्षेत्र के दुर्वासा घाट पर गार्ड आफ आनर के साथ शव का दाह संस्कार किया गया। साथी के निधन से दुखी पीआरडी के पूर्व कमांडर हरिश्चंद्र यादव के साथ रमणीत सिंह, सर्वेश मौर्य, राजेंद्र यादव, बृजभूषण यादव, संतोष कुमार यादव, कालीचरण, संतोष कुमार आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक परिवार को हर संभव मदद देने का संकल्प लिया।
गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…
फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…
फोटो ai निर्मित चक्रवात ‘अकवान’ का असर! छत्तीसगढ़ में 7 जिलों में भारी बारिश का…
आगरा में 15.29 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, ताजमहल पर क्लॉक रूम से लेकर…
आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…