फिल्म अभिनेता सत्य प्रकाश सिंह को कबीर कोहिनूर सम्मान

आजमगढ़ के लाल ने कर दिया कमाल

मुम्बई ( राष्ट्र की परम्परा )
भीमराव अम्बेडकर अंतराष्ट्रीय केंद्र जनपथ रोड दिल्ली में “राष्ट्रीय कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह में ” फिल्म अभिनेता/निदेशक सत्य प्रकाश सिंह को कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया गया । यह सम्मान सत्य प्रकाश सिंह को सिनेमा में शानदार अभिनय और योगदान के लिए दिया गया । आजमगढ़ का लाल दिल्ली में सम्मान प्राप्त कर पूरे जनपद ही नही अपितु पूर्वांचल का नाम रौशन किया है।अखिल भारतीय कबीर मठ, सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू नागौर राजस्थान द्वारा आयोजित, इस समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाले विभूतियों को सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि सत्य प्रकाश सिंह 25 साल से अभिनय का लोहा मनवा रहे हैं। आजमगढ़ सगड़ी तहसील के बैरीडांड़ गाँव निवासी सत्य प्रकाश सिंह को अब तक उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड मिल चुका है । जिले और प्रदेश के तमाम लोगों द्वारा बधाइयों का ताँता लगा हुआ है ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन,धरा धाम प्रमुख ,मानद कुलपति सौहार्द शिरोमणि डा सौरभ,महामंडलेश्वर संपूर्णानंद सरस्वती,आचार्य पंकज कृष्ण, डा.नानक दास महाराज, डा अभिषेक कुमार की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सत्य प्रकाश सिंह की शानदार उपलब्धि पर मुंबई के वरिष्ठ समाज सेवक डॉ.बाबुलाल सिंह,किलाचंद यादव (अध्यक्ष यादव महासभा.मुंबई)पूर्वांचल के गांधी राम सकल पटेल,
युवा ब्रिगेड एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.सचिन सिंह,शिक्षाविद डॉ.आर.एम.पाल,चंद्रवीर यादव,चंद्रशेखर पटेल(लोकगीत गायक)ने बधाई दी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

6 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

7 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

7 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

7 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

7 hours ago