Categories: Uncategorized

महिलाओं को लोन का झांसा देकर पीआरडी जवान ने किया लाखो ठगी

उद्यम रजिस्ट्रेशन करा कर महिलाओं को लिया झांसें में, पांच लाख साठ हजार रूपए की ठगी की

किराना स्टोर, फर्नीचर व सौंदर्य प्रसाधन की दुकान खोलने के नाम पर किया ठगी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उद्यम रजिस्ट्रेशन करा कर सात महिलाओं को पांच पांच लाख रुपये लोन दिलाने के नाम पर एक पीआरडी जवान द्वारा पांच लाख साठ हजार रुपये ठग लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमहवां निवासी खलिकुन निशा,मजिदुन निशा, फरजाना, सदीबुन, जन्नतुन व बरगदवां निवासी गुड़िया व ताजरुन ने बताया कि बेलहियां गांव निवासी राजेश लाल श्रीवास्तव जो पीआरडी जवान है हम लोगों को पांच पांच लाख रुपये लोन दिलाने के लिए झांसें में लेकर उद्यम रजिस्ट्रेशन, बैंक खाता खुलवाने, दुकान लाइसेंस बनवाने, कमीशन जमा करने के नाम पर सभी लोगों से कई किस्तों में पांच लाख साठ हजार रुपये वसूल लिया। समय सीमा पर जब महिलाओं को लोन नहीं मिला तो उपरोक्त महिलाएं रुपये वापस मांगने लगीं। पीआरडी जवान पर महिलाओं का आरोप है कि पैसा न देने की बात कहते हुए महिलाओं को जान-माल, फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। इस संबंध में बरगदवां थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है पीड़ित महिलाओं व पीआरडी जवान राजेश लाल श्रीवास्तव को थाने बुलाया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

7 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

7 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

7 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

8 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

8 hours ago