सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l छपरा पयागपुर सोहनाग में रविवार को प्रयागपुर क्रिकेट लीग मैच प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।इस मैच का उद्घाटन जावेद हाशमी जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी व समाजसेवी ने फोटा कट कर किया । इन्होंने खिलाड़ियों की प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह खेल के विकास के लिए हर स्तर पर सहयोग करते रहेंगे। इन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सोहनाग और बरडीहा मांगरईचा के बीच खेला गया। सोहनाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर मे 7 विकेट पर 72 रन बनाए। इस क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजको में सुमित कुमार ,आशीष रावत,अर्जुन, सलमान आदि है। इस मैच के उद्घाटन को पहुंचे जावेद हाशमी ने इस अवसर पर कहा कि खेल से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकाश होता है । इस टूर्नामेंट के आयोजक प्रशंसनीय है क्यों कि खेल का मानव जीवन में अत्यधिक महत्व है ।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…