बेकाबू पिकप ने पहले अधेड़ को कुचला, फिर भागने के चक्कर में किशोरी को राैंदा, दोनों की माैत

किशोरी पढ़ने जा रही थी कोचिंग

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )l जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के चीनी मिल के पास रविवार की सुबह सात बजे बेकाबू पिकप ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद जैसे लोगों ने उसे रोकने की कोशिश तो आरोपी चालक बैक कर भागने के प्रयास में सड़क किनारे से जा रही एक किशोरी को रौंद दिया।
हादसे के बाद दोनों घायलों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे से पिकप की तलाश में जुटी है ।
जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर निवासी जगतू (50) पुत्र स्वर्गीय रामपत नींबू-पानी बेचने का काम करता था। इसके लिए वह रविवार की सुबह रोज की तरह साइकिल से बर्फ की सिल्ली लेने के लिए घोसी आ रहा था।
अभी वह चीनी मिल के पास पहुंचा था कि दोहरीघाट की तरफ से आ रहे बेकाबू पिकप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आस पास के लोगों ने पिकप को पकड़ने के लिए घेराबंदी जैसे ही शुरू किया, वैसे ही पिकप चालक ने गाड़ी को बैक कर वापस भागने की कोशिश में सड़क पर पैदल कोचिंग जा रही बड़ागांव निवासी खुशी मोदनवाल (16) को टक्कर मारते हुए फरार हो गया।
उधर हादसे के बाद दोनों घायलों को लोग लेकर घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के परिजनों में इस हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

56 minutes ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

2 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

2 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

2 hours ago