प्रहार कामगार संघटन द्वारा बदलापुर स्टेशन पर शेड लगाने की माँग

बदलापुर/महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)
प्रहार कामगार संघटना द्वारा बदलापुर रेलवे स्टेशन पर शैड निर्माण कराने की माँग को लेकर गुरुवार को स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया।आपको बताते चले कि यात्री सुविधा को लेकर बदलापुर रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म नंबर 1 व 2 पर शेड के तत्काल निर्माण के संबंध में स्टेशन प्रबंधक से मांग की गई की यात्रियों की सुविधा हेतु इसका कराई जाय।
प्रहार कामगार संघटन के तालुका अध्यक्ष अंबरनाथ जीतेंद्र हीरामन पटोले एवं बदलापुर शहर उपाध्यक्ष प्रणय पांडुरंग मोरे के नेतृत्व में गुरुवार को बदलापुर स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया।जीतेंद्र हीरामन पटोले ने बताया कि बदलापुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म एक एवं दो पर मुंबई की ओर पेडाचारी ब्रिज के पास शेड की कमी के कारण, यात्रियों को काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारिश के मौसम में ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को भीग कर उतरना पड़ता है और जब पुल पर जाने के लिए लोगों की कतार लगती है तो सभी को भीगना पड़ता है या छाता लगाकर उतरना पड़ता है, जिससे यात्रियों के साथ दुर्घटना का भय रहता है। क्योंकि बदलापुर स्टेशन से लोकल ट्रेन के अलावा मेल व एक्सप्रेस की गाड़ियां भी गुजरती हैं, इसलिए यात्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से प्लेटफार्म नंबर 1 व 2 पर शेड का निर्माण अत्यंत ही आवश्यक है जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

15 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

16 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

16 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

16 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

16 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

17 hours ago