नपा अध्यक्ष ने 124 आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा समाप्त की

आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को नगर पालिका परिषद गौरा बरहज निकाले गए आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।बताते चलें कि पूर्व से कार्यरत 124 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बांसगांव सांसद कमलेश पासवान व क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा और माँग कीया कि पुनः नगर पालिका में आउट सोर्सिंग कर्मचारी के रूप में सेवा करने का अवसर प्रदान किया जाय।कर्मचारियों ने देवरिया जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी देवरिया को ज्ञापन सौंपते हुए, वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष पर लाखो रुपए लेकर नए लोगों को आउटसोर्सिंग के जरिए नौकरी देने की बात कही। कर्मचारियों का कहना है कि विगत 5 वर्षों से नगर पालिका परिषद में आउटसोर्सिंग के जरिए सेवा करते आ रहे थे, लेकिन 1 जुलाई को कार्य करने से मना कर दिया गया। विवश होकर हम लोग सांसद बांसगांव कमलेश पासवान क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्रा को एवं जिलाधिकारी देवरिया को ज्ञापन देते हुए मांग किया है, कि हम लोगो को पुनः सेवा करने का अवसर दिया जाए। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के वर्तमान अध्यक्ष से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सबसे पहले तो इसमें लगभग 45 से 50 के बीच बाहरी लोग थे और जो लोग नगर के थे कहीं ना कहीं यह लोग आरोपों से घिरे हुए थे, इसलिए इन लोगों को हटाया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

16 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

16 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

16 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

16 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

16 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

17 hours ago