मऊ (राष्ट्र की परम्परा)प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत जनपद में शहरी गरीबों के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। इस योजना का तहत कुल 3494 पात्र लाभार्थियों को प्रथम किस्त की स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे उनके अपने पक्के मकान का सपना अब साकार होने की ओर बढ़ चला है। लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में निवास करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है।
ये भी पढ़ें –सुखपुरा शिवलिंग चोरी मामला: पुलिस खुलासे से नाराज़ लोग, 27 जनवरी से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को ₹2.50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपना स्वयं का पक्का घर बना सकें।विभिन्न नगर निकायों में लाभार्थियों का वितरण इस प्रकार रहा—नगर निकाय अदरी में 146, अमिला में 1156, चिरैयाकोट में 54, दोहरीघाट में 190, घोसी में 135, कोपागंज में 218, कुर्थीजाफरपुर में 499, मधुबन में 86, मऊनाथ भंजन में 689, मोहम्मदाबाद गोहाना में 97 तथा वलितपुर में 224 लाभार्थी शामिल हैं।इस दौरान इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया, जिसे लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक देखा। पहली किस्त की स्वीकृति मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ नजर आया।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा अरविंद पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। यह पहल शहरी आवास के क्षेत्र में सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता और गरीब कल्याण के संकल्प को दर्शाती है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…
📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…